Search

 
 
 

इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किये...

 
 Beirut:  इजराइल ने शनिवार देर रात दक्षिणी सीरिया में कई स्थानों पर हवाई हमले  किये, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया. सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की ओर से देर रात स्थानीय समयानुसार 12.42 बजे आयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इलाके में लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी

एक बयान में कहा गया है कि इन हमलों से नुकसान पहुंचा है और एक सैनिक घायल हो गया है. युद्ध पर निगरानी रखने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों में दमिश्क के उत्तरपूर्वी कलमौन पर्वत पर स्थित दो सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया. इस इलाके में लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है. उसने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया.

2024 में सीरिया में इजराइल का 24वां हमला

ब्रिटिश संगठन ने बताया कि यह 2024 में सीरिया में इजराइल का 24वां हमला है. उन्होंने हिजबुल्ला और ईरान के अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड समेत विभिन्न समूहों के 43 लड़ाके मार गिराये हैं और नौ नागरिकों की भी मौत हुई है. इजराइली अधिकारियों ने फिलहाल इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है. पिछले हफ्ते इजरायली सेना ने कहा था कि उसने पिछले पांच महीनों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर 4,500 हमले किये हैं, जिनमें से अधिकांश लेबनान में थे, जबकि कुछ सीरिया में थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही