Search

इजराइल ने सीरिया पर हवाई हमले किये, 2023 में अब तक 17वीं बार बनाया निशाना

Beirut :  इजरायल ने सोमवार सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हवाई हमले किये हैं. इजराइली मिसाइलों ने लेबनान के विद्रोही समूह हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया. सीरिया की समाचार एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, सीरियाई हवाई रक्षा प्रणाली ने भी हवाई हमलों पर जवाबी कार्रवाई की. इस हमले में किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है. लेकिन कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है. ब्रिटेन की निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार, 2023 से अब तक इजारइल ने सीरियाई क्षेत्र पर 17वीं बार हमला किया है. इससे पहले सीरिया पर पिछला संदिग्ध इजराइली हमला दो मई को हुआ था, जिसमें अलेप्पो शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया था. इस हमले में एक सैनिक मारा गया था. जिसके बाद हवाई अड्डे पर परिचालन बंद करना पड़ा था. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-barati-sarati-clashed-with-each-other-for-dancing-in-the-orchestra-5-injured-condition-of-2-critical/">पलामू

: ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बाराती-शराती आपस में भिड़े, 5 घायल, 2 की हालात गंभीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp