Search

इजरायल-ईरान युद्धः लोहरदगा के अमित कुमार यूएई में फंसे

Lohardaga: मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से हाई सेवा पर रोक लगा दी गई है. इस वजह से लोहरदगा का अमित कुमार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गये हैं. वह एयर अरबिया की फ्लाइट से 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता आने वाले थे. लेकिन मिडिल ईस्ट में तमाम एयरपोर्ट को बंद कर दिये जाने के कारण वह फ्लाइट नहीं पकड़ सके. यूएई में अमित कुमार के फंसे होने की वजह से उनके परिवार के लोग चिंतित हैं.
 
जानकारी के मुताबिक ईरान के सुप्रीम नेता खेमनाई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है. तनाव के मद्देनजर दुनिया भर के देश वहां रह रहे अपने नागरिकों को वापस लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. 

उल्लेखनीय है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध व तनाव की वजह से दुबई व अबु धाबी के तमाम एयरपोर्ट को अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया है. क्योंकि मिसाइल व ड्रोन से जगह-जगह हमले हो रहे हैं. हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर फंस गये हैं. मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में लाखों विदेशी जहां-तहां फंस गये हैं. एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह वह वैकल्पिक व्यवस्था होने तक टिकट को कैंसल कर सकते हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही