Search

इजरायल इंसानियत के लिए श्राप है, नेतन्याहू ने धमकाया, बैकफुट पर पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने डिलीट की पोस्ट

Islamabad : इस्लामाबाद में  ईरान-अमेरिका के बीच होनेवाली शांति वार्ता शुरू होने से पूर्व पाकिस्तान इजरायल के निशाने पर आ गया है. दरअसल पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक पोस्ट में सीजफायर की घोषणा के बाद इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला किये जाने की निंदा की थी.

 

 खबर है कि इसके बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ख्वाजा आसिफ को धमकाया तो पाकिस्तान की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी. सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख मुनीर ने ख्वाजा आसिफ की क्लास ली तो उन्होंने पोस्ट डिलीट किया.ख्वाजा आसिफ ने अपने पोस्ट में इजरायल के विनाश की बात कही थी. 

 

 

 

दरअसल सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में भीषण हमला किया था. हमले में 250 से भी अधिक हिजबुल्ला के सद्स्य मारे गये थे. इस हमले की चौतरफा निंदा हुई थी.

 

इस पर  इजरायल ने कहा था कि लेबनान सीजफायर से बाहर है. उसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल पर हमला बोला, जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गये. 

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे डाली. चेतावनी के बाद पाकिस्तान थर्र-थर्र कांपने लगा. नेतन्याहू ने पाकिस्तान को धमकाते हुए कहा कि इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है. इस तरह के बयान को कोई भी सरकार  बर्दाश्त नहीं कर सकती खासकर वैसी सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा कर रही है.

 

नेतन्याहू के इस तेवर को देख पाकिस्तान में हड़कंप मच गया.शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर सहम गये.  इसके बाद ख्वाजा आसिफ ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को शैतान और मानवता के लिए अभिशाप और कैंसर बताया था.


 
  ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि इजरायल इंसानियत के लिए श्राप है. इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है. इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है.

 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाये और उन्हें नरक में जलाएं

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//