Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Pegasus पर बवाल, इजरायल भी अछूता नहीं, जासूसी के आरोप में इजरायली पुलिस के हाथ काले!  आम जन की हुई जासूसी

Advertisement
Advertisement
Tel aviv :  अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट  को लेकर भारत में इजरायली सॉफ्टवेयर Pegasus फिर सुर्खियां बटोर रहा है. अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2017 में एक डिफेंस डील के तहत भारत ने इजरायल से Pegasus खरीदा था. इस जासूसी सॉफ्टवेयर को इजरायली कंपनी NSO ने बनाया है. लेकिन अब    इजरायल में भी Pegasus पर बवाल मच गया है. इसे भी पढ़ें :  आरपीएन">https://lagatar.in/fear-of-rpn-effect-or-anti-incumbency-swami-prasad-maurya-left-padrauna-will-contest-from-fazilnagar/">आरपीएन

इफेक्ट या एंटी इनकंबेंसी का डर! स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना छोड़ा, फाजिलनगर से लड़ेंगे चुनाव

इजरायल के नागरिकों की जासूसी की गयी

खबर आयी है कि इजरायली पुलिस ने माना है कि Pegasus के जरिए इजरायल के नागरिकों की जासूसी की गयी. बता दें कि अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने पुलिस को Pegasus से हुई जासूसी की जांच करने का आदेश दिया था. इसमें सामने आया है कि पुलिस ने कुछ लोगों की जासूसी की थी. पुलिस ने कानून का उल्लंघन होने की बात भी कबूल की है. जबकि, पिछले महीने पुलिस ने जासूसी सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग के सबूत मिलने की बात नकारी थी. अब पुलिस ने माना है कि Pegasus के जरिए इजरायल के नागरिकों की जासूसी की गयी. इसे भी पढ़ें :  भाजपा">https://lagatar.in/modi-said-to-bjp-workers-said-we-will-modernize-the-country-discussed-about-farmers-women-poor-vote-bank-politics-middle-class-economy/">भाजपा

कार्यकर्ताओं से बोले मोदी, देश को आधुनिक बनायेंगे, किसान, महिला, गरीब, वोटबैंक, राजनीति, मिडिल क्लास, अर्थव्यवस्था सब पर चर्चा की

बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों की जासूसी  कराई 

न्यूज एजेंसी के अनुसार  एक इजरायली अखबार ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  ने अपने खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान आम नागरिकों की जासूसी में Pegasus का इस्तेमाल किया था. मामला बढ़ने पर इसकी जांच हुई.  सूत्रों के अनुसार जांच के बाद पुलिस के इन्वेस्टिगेशन और इंटेलिजेंस विभाग के डिप्टी चीफ योआव तेलेम ने संसदीय समिति को जासूसी होने के सबूत मिलने की बात कही. योआव तेलेम ने स्थानीय मीडिया से कहा कि चह 1979 के उस कानून का उल्लंघन है, जो सिर्फ आतंकियों और संदिग्ध अपराधियों के फोन टैप करने का अधिकार देता है. कहा कि इस मामले में आम लोगों के फोन भी टैप किये गये. इसे भी पढ़ें :  पाकिस्‍तान">https://lagatar.in/pakistan-attackers-told-hindu-businessman-if-you-want-to-stay-alive-then-go-to-india-then-shot/">पाकिस्‍तान

:  हमलावरों ने हिंदू व्‍यापारी से कहा, जिंदा रहना चाहते तो भारत चले जाओ,  फिर गोली मार दी

इजरायली अखबार कैलकैलिस्ट का दावा  

- इजरायली अखबार कैलकैलिस्ट (Calcalist) ने पिछले माह अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सरकार ने विरोधी नेताओं और लोगों की जासूसी के लिए Pegasus का इस्तेमाल किया था.  रिपोर्ट में पुलिस पर Pegasus का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसे 1 जुलाई तक रिपोर्ट देनी है. सूत्रों के अनुसार अंतरिम रिपोर्ट में पुलिस ने माना है कि उसने लोगों की जासूसी करने के लिए Pegasus का इस्तेमाल किया था. Pegasus पिछले साल उस समय चर्चा में आया था जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनियाभर के पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है.  भारत में भी इसको लेकर विवाद हुआ था. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार ने 300 से ज्यादा पत्रकारों, राजनेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही