Search

 
 
 

इजरायल-लेबनान सीजफायर, Strait of Hormuz खोला गया, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की घोषणा

होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है. यह घोषणा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की है.  हालांकि यह जलडमरूमध्य इजरायल-लेबनान संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है. यह गुरुवार से अगले 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा.
 

Tehran : होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है. यह घोषणा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की है.  हालांकि यह जलडमरूमध्य इजरायल-लेबनान संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है. यह गुरुवार से अगले 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा.

 

 

 

अराघची के एलान से फारस की खाड़ी में फंसे जहाज होर्मुज  पार कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं, इन जहाजों पर लगभग 20000 कर्मी सवार हैं, सभी जहाज 28 फरवरी को ईरान-अमेरिकी-इजरायली युद्ध शुरू होने के बाद से फंसे हुए थे. 

 

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर पोस्ट किया, लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का रास्ता संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है.

 

जान लें कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से इलाके में लगभग 800 जहाज फंसे हुए थे. इनमें लगभग 187 से अधिक ऑयल टैंकर शामिल हैं.  दरअसल ईरान ने शर्त रखी थी कि वह लेबनान में सीजफायर के बिना होर्मुज को नहीं खोलेगा.

 

ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर  होने के बावजूद सीमित मात्रा में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही शुरू की थी. एक दिन पहले  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि दोनों देश 10 दिनों के संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं. साथ ही ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद भी दिया था

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही