TelAviv : ईरान को लेकर इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गेंट्ज द्वारा दिये गये बयान के बाद दोनों देशों में तल्खी बढ़ गयी है. जुबानी जंग जारी है. ईरान के रक्षा मंत्री ने इजरायल को धमकाते हुए कहा कि है अगर उसने हमला करने की सोची भी, तो हम तेल अवीव और हाइफा (हैफा) की जमीनों को समतल बना देंगे. जान लें कि कुछ दिन पहले ही बेनी गेंट्ज ने कहा था कि अगर ईरान ने परमाणु हथियारों को बनाने की योजना पर काम जारी रखा तो इजरायल उसके परमाणु ठिकानों पर हमला करेगा. यह भी कहा था कि उनका देश अपने किसी सहयोगी देशों के सहयोग के बिना भी ईरान पर हमला करने की ताकत रखता है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-issues-notice-to-state-governments-seeking-opinion-on-more-than-50-percent-reservation/35011/">सुप्रीम
कोर्ट ने राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण पर राय मांगी
में हंगामे का सोमवार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग को लेकर सरकार होश में आओ के नारे लगे
केस : एटीएस ने पुलिस की थ्योरी बदली, मनसुख की लाश मिलने के मामले में हत्या का केस किया दर्ज
कोर्ट ने राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण पर राय मांगी
इजरायल के दो शहरों को कर देंगे बर्बाद
इसी धमकी के जवाब में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर हातमी ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ईरान पर हमला करने की कोशिश करता है तो वे उनके दो बड़े शहरों तेल अवीव और हाइफा की जमीन को बराबर कर (बर्बाद) देंगे. अमीर हाटमी ने 7 मार्च को एक भाषण के दौरान कहा कि कभी-कभी इजरायल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ बड़े दावे करता है। यह उसकी हताशा को दिखाता है. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-uproar-over-petrol-and-diesel-prices-in-rajya-sabha-slogans-raised-government-should-be-conscious-come/34988/">राज्यसभामें हंगामे का सोमवार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग को लेकर सरकार होश में आओ के नारे लगे
हमारे पास ईरान की रक्षा करने की पूरी ताकत
हातमी ने जोर देकर कहा कि ईरान के पास आज देश और उसकी स्थिरता की रक्षा करने का साधन है. उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान के पास वो साफ्ट पॉवर भी है जिससे देश की सुरक्षा की जा सकती है. हाल के दिनों में ईरान ने बड़े पैमाने पर जंगी साजोसामान को दुनिया के सामने रखा है. कुछ दिन पहले ही ईरान की सरकारी टीवी चैनल ने अंडरग्राउंड मिसाइल बेस की तस्वीरें जारी की थी.ईरान के दुश्मनों से दोस्ती कर रहा इजरायल
रिपोर्ट के अनुसार, यूएई और बहरीन के साथ इजरायल की अब्राहम संधि के बाद मध्य पूर्व के देशों में रणनीतिक हालात एकदम बदल गये हैं. भले ही सऊदी अरब ने आजतक इजरायल को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, फिर भी वह इजरायली खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ रक्षात्मक तैयारियों में जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें : एंटीलिया">https://lagatar.in/antilia-case-ats-changed-the-theory-of-the-police-filed-a-case-of-murder-in-the-case-of-mansukhs-corpse/34959/">एंटीलियाकेस : एटीएस ने पुलिस की थ्योरी बदली, मनसुख की लाश मिलने के मामले में हत्या का केस किया दर्ज
Leave a Comment