Search

 
 
 

इजरायली एयर फोर्स ने हमास के टॉप कमांडर बिलाल अल कदरा को मार गिराया, आतंकी ठिकाने ध्वस्त

 
Tel Aviv : इजरायली एयर फोर्स ने दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया है. खबर है कि इजरायल के फाइटर जेट्स ने शनिवार रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन पर हमला किया. इसी में आतंकी बिलाल अल-कदरा ढेर हो गया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस आतंकी ने दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों की हत्या की थी. हमास के इस कमांडर की फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका थी.

हमास के ऑपरेशनल स्थानों पर हमला किया गया

इजरायल डिफेंस फोर्सेज बयान जारी कर कहा है कि आईडीएफ ने जेयतुन, खान यूनिस और पश्चिम जाबलिया के पड़ोस में सौ से अधिक हमास ठिकानों पर हमला किया. कहा कि जहां से आतंकी इजरायल के खिलाफ हमला करते थे, हमास के उन ऑपरेशनल स्थानों पर हमला किया गया है. खबर है कि इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने हमास के इस्लामिक जिहाद परिषद के मुख्यालय, कमांड सेंटर, सैन्य परिसर, दर्जनों लांचर पैड, एंटी-टैंक पोस्ट और वॉच टावर को मलबा बना दिया. फिलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन के सैन्य मुख्यालय ध्वस्त कर दिया गया.

हमास फिलस्तीनी नागरिकों को दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है

जरायल डिफेंस फोर्स ने एक्स (ट्विटर) कर कहा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि हमास फिलस्तीनी नागरिकों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है. इजरायल ने ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है. हमास के आतंकी आमने-सामने की लड़ाई में गाजा पट्टी के आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा ढाल के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही