Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायली वायुसेना ने लेबनान के दो ड्रोन्स मार गिराये, एयरस्ट्राइक में 70 लोगों की मौत, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

Advertisement
Advertisement
Tel aviv : गाजा पट्टी में इजरायली एयरफोर्स की हमास के ठिकानों पर बमबारी लगातार जारी है. खबर है कि. लेबनान से भेजे गये दो ड्रोन्स इजरायली वायुसेना ने मार गिराये हैं. इजरायली रक्षा बलों का कहना है कि ड्रोन को रोके जाने के बाद शुक्रवार को इज़राइली ड्रोन, तोपखाने और टैंक लेबनान में लक्षित हमले कर रहे हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इजरायली सेना के निशाने पर  हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह

उत्तरी सीमा पर कई सैन्य चौकियों पर गोलीबारी की गयी है. यहां इजरायली सेना के निशाने पर लेबनान स्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह है जिसने पिछले सप्ताहांत गाजा पट्टी पर हमास के हमले के बाद इजरायल के खिलाफ यहां से दूसरा मोर्चा खोल दिया गया है. हमास के हमले में अभी तक 1,300 से अधिक इजरायली मारे गये हैं,

इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन के लिए गाजा पट्टी में  घुसी

यह भी खबर है कि इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन के लिए गाजा पट्टी में इंटर कर गयी है. इजरायली वायुसेना की एय़रस्ट्राइक में गाजा शहर से भाग रहे कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की सूचना है. यह हमास का दावा है. जानकारी के अनुसार इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इस हमले को लेकर अभी इजरायल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. इस क्रम में फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक में शुक्रवार को 16 फ़िलिस्तीनियों की हत्या कर दी गयी है.

सात अक्टूबर को हमास के आतंकी  इजरायल में घुसे थे

सात अक्टूबर को युद्ध छिड़ा था जब हमास केआतंकियों ने इजरायल में घुसकर कई निर्दोष लोगों की जान ले ली थी. युद्ध शुरू होने के एक सप्ताह बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,200 से अधिक हो गयी है. गाजा पट्टी में 1,900 से अधिक फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है. मानवीय मामलों के समन्वय के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) का दावा है युद्धग्रस्त गाजा के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोग कथित तौर पर दक्षिणी क्षेत्र की ओर चले गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही