Search

 
 
 

इजरायली सेना ने हमास के 60 आतंकियों को मार गिराया, 250 बंधकों को मुक्त कराया

 
Tel Aviv : इजरायली सैनिकों द्वारा हमास के 60 आतंकियों को मार गिराने और 250 बंधकों को मुक्त करा लिये जाने की खबर है. जान लें कि फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायली सेना के बीच आज शुक्रवार को सातवें दिन भी युद्ध जारी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इजरायली सेना ने सात अक्टूबर का, 1 मिनट आठ सेकंड का एक वीडियो जारी किया है, इसमें नजर आ रहा है कि इजरायली सैनिकों ने 60 आतंकियों के ढेर करते हुए 250 बंधकों को मुक्त करा लिया.

सुफा मिलिटरी पोस्ट के पास  250 लोगों को बंधक बनाकर रखा था

जानकारी के अनुसार इजरायली सेना के एलिट  फोर्स ने इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया. गाजा सीमा के निकट सुफा मिलिटरी पोस्ट के पास हमास के आतंकियों ने 250 लोगों को बंधक बनाकर रखा था. फ्लोटिला 13 एलिट फोर्स के जवानों ने यह हमला बोल कर 60 आतंकियों को ढेर कर दिया. साथ ही हमास के 26 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया. हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन का उप कमांडर मोहम्मस अबू अली को भी इजरायली सेना ने धर दबोचा.

इजरायली सैनिक भीषण गोलीबारी करते हुए सुफा मिलिटरी पोस्ट में घुसे

इजरायली सैनिक भीषण गोलीबारी करते हुए सुफा मिलिटरी पोस्ट में घुसे, जहां बंधक रखे गये थे. इजरायली सैनिकों ने वहां ग्रेनेड फेंके, धमाके शुरू हो गये. भारी गोलीबारी कर सेना ने वहां मौजूद आतंकियों को गोली मारकर हमेशा की नींद में सुला दिया.

आईडीएफ ने जारी किया वीडियो

आईडीएफ ने अपने आधिकारिक पोस्ट एक्स से फुटेज साझा  किये.  फुटेज 1 मिनट 8 सेकंड का  है  फुटेज में दिख रहा है कि बिजली की गति से जवान एक कैंप में घुस रहे हैं. इसे शेयर करते हुए लिखा गया है,  7 अक्टूबर को सूफा सैन्य चौकी पर नियंत्रण हासिल करने के संयुक्त प्रयास में फ़्लोटिला 13 विशिष्ट यूनिट (आईडीएफ की यूनिट) को गाजा सिक्योरिटी फेंस के आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था. जवानों ने लगभग 250 बंधकों को जिंदा बचा लिया.  60 से अधिक हमास आतंकवादियों को मार गिराया गया और 26 को पकड़ लिया गया. इसमें   हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली भी शामिल था.

आतंकियों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया 

बता दें कि हमास के आतंकियों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया.पांच हजार रॉकेट दागे. आतंकियों ने जमीन, पानी और हवा के रास्ते इजरायल में घुसपैठ की. गाजा से सटे इजरायली इलाके में आतंकियों ने 1300 इजरायली लोगों की हत्या कर दी. साथ ही आतंकियों ने बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही