Jerusalem : इजराइल ने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में हवाई हमले किये. इस हवाई हमले को इजराइली सेना ने आत्मरक्षा बताया. इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी का कहना है कि हिजबुल्ला इजराइली क्षेत्र में मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी कर रहा था. इन खतरों से बचने के लिए आत्मरक्षा में इजराइली सेना भी लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया, जहां से हिजबुल्ला इजराइल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था. इजराइली सेना के प्रवक्ता हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इजराइल में ‘‘जल्द ही रॉकेट और संभवत मिसाइल’’ व ड्रोन दागेगा. इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे.
हिजबुल्ला जहां सक्रिय है, वहां के नागरिकों को उस जगह से हटने की सलाह
लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, लेकिन इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखायी दिये. हगारी ने अपने बयान में कहा कि हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इजराइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. हगारी ने जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है, उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत किया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां से तुरंत चले जायें. बता दें कि इजराइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इजराइली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका प्रबल हो गयी है कि गाजा पट्टी में जारी इजराइल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है. बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों के मार्ग में परिवर्तित
लेबनान में इजराइली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इजराइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का मार्ग में परिवर्तित किया गया है. इन परिवर्तनों के कारण हवाई अड्डे से अन्य विमानों के उड़ान में देरी हुई. इजराइली मीडिया ने इजराइली हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से यह खबर दी. उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा’ से पता चला कि इस घोषणा के बाद ‘ईएल एआई’ की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गयी और उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment