Cairo: गाजा सिटी में एक स्कूल-सह-आश्रय शिविर पर शनिवार सुबह इजराइल के हवाई हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए. फलस्तीन के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए . इसे इजराइल और हमास के बीच 10 माह से जारी संघर्ष के दौरान हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया गया. इजराइल की सेना ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने स्कूल के भीतर हमास के कमान केंद्र को निशाना बनाया. हालांकि, उसने इसकी पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय की एंबुलेंस एवं आपात सेवा ने बताया कि मध्य गाजा के ताबीन स्कूल पर हुए हवाई हमले में 47 लोग घायल भी हुए हैं. गाजा पट्टी के लगभग सभी स्कूलों का इस्तेमाल युद्ध के कारण अपना घर छोड़ने वाले लोगों के आश्रय के लिए किया जा रहा है.
फलस्तीन की गाजा सिटी में स्कूल पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, 100 से अधिक लोग मारे गये...
Last Updated: Aug 10, 2024 12:00 AM (IST)