Search

इजराइल का सीरिया पर एयर स्ट्राइक, ईरान का वाणिज्य दूतावास ध्वस्त, दो जनरल समेत सात अधिकारियों की मौत

Damascus, Syria :  इजराइल ने सीरिया में स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले में वाणिज्य दूतावास की इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गयी है. इजराइली हमले में ईरान के दो जनरल और पांच अधिकारी मारे गये हैं. वहीं वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारी के घायल होने की खबर हैं. अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. राहव बचाव टीम मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है. बता दें कि ईरान का मुख्य दूतावास भवन सही सलामत है.

हवाई हमले में जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी की मौत

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, सीरिया में किये गये हवाई हमले में जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी की मौत हो गयी, जिन्होंने 2016 तक लेबनान और सीरिया में विशिष्ट कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था. इस हमले में जनरल मोहम्मद हादी हजरियाहिमी की भी जान चली है. इसके अलावा हुसैन अमान इलाही, मेहदी जलालती, मोहसिन सदागत, अली अगाबबी और अली सलेही रूजबाहनी हमले में मारे गये है. हिज्बुल्ला के एक प्रवक्ता ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि चरमपंथी समूह का सदस्य हुसैन युसूफ भी हमले में मारा गया. ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यमून राइट्स’ ने बताया कि हमले में दो सीरियाई भी मारे गये हैं.

ईरान ने इजराइल को दी हमले की धमकी 

इस हमले के बाद ईरान ने इजराइल को धमकी दी है. ईरानी राजदूत हुसैन अकबरी ने हमले का बदला इसी तीव्रता और कठोरता से लेने का संकल्प लिया है. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने एक्स पर लिखा कि अत्यंत क्रूरता और सभी अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन करते हुए इजरायल मेरे घर और दूतावास के कांसुलेट को निशाना बनाया. हम जब चाहें तब जवाब देंगे. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अन्य देशों से हमले की निंदा करने का आह्वान किया है. हालांकि अभी तक इजरायल ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन इजराइली सेना ने कहा है कि सीरिया की ओर से मंगलवार तड़के इजराइल पर एयर स्ट्राइक किया गया. लेकिन लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही यह नष्ट हो गया.

इजराइल से लड़ने वाले चरमपंथी समूहों का समर्थन करता है ईरान

दरअसल ईरान गाजा और लेबनान में इजराइल से लड़ने वाले चरमपंथी समूहों का समर्थन करता है. गाजा में करीब छह महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के चरमंपथियों व इजराइल के बीच संघर्ष बढ़े हैं. गाजा पर शासन करने वाले हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था. इस समूह को भी ईरान का समर्थन हासिल है. इजराइल ईरानी ठिकानों पर हमले को बमुश्किल ही स्वीकार करता है. उसने सीरिया में हुए इस हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//