Search

 
 
 

ISRO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने बताया फर्जी

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल पर मिली इस धमकी के बाद देश की जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई. धमकी की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस इसरो हेडक्वार्टर पहुंची और जांच में जुट गई.
 
देश विदेश की खबरें

Bengaluru: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल पर मिली इस धमकी के बाद देश की जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई. धमकी की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस इसरो हेडक्वार्टर पहुंची और जांच में जुट गई. हालांकि पुलिस को धमकी से संबंधित कोई संवेदनशील वस्तु नहीं मिली.

 

इसरो मुख्यालय में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. एहतियात के तौर पर भवन में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई.

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान इसरो मुख्यालय से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. जांच के बाद ई-मेल पर मिली धमकी को फर्जी बताया है. पुलिस ने बताया कि संजयनगर पुलिस थाना ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच चल रही है.

 

पुलिस के मुताबिक धमकी भरा ई-मेल इसरो चेयरमैन को भेजा गया था. पुलिस अब इस मामले में ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ये मेल किसने और क्यों भेजा है. साथ ही पुलिस मेल भेजने वाले का लोकेशन भी पता लगाने की कोशिशों में जुटी है.

 

इसरो को धमकी मिलने का यह पहला मामला है. पुलिस इस धमकी को लेकर बेहद गंभीर है. आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है. पुलिस इस बात की पता लगा रही है कि क्या ये धमकी भरा मेल देश के बाहर से भेजा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही