Search

 
 
 

इसरो ने किया 1500 किमी तक की लोकेशन देनेवाला नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल लांच

navigation satellite NVS-03: भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. अब से करीब डेढ़ दशक पहले कारगिल युद्ध के समय भारतीय सेना को इसकी जरूरत का अहसास हुआ था. तब दुश्मन की फौज ऊंचाई पर थी और भारतीय सेना नीचे. ऊपर की चोटी पर दुश्मनों से मुकाबला करने में भारतीय सेना को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. एनवीएस-03 जैसे सैटेलाइट की मदद से हमें दुश्मन की मौजूदगी की सही जानकारी मिलेगी.
 
navigation satellite NVS-03

Lagatar Desk: इसरो ने 1500 किमी तक के दुश्मनों के बारे में जानकारी देनेवाला नेविगेशन सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लांच कर दिया है. इसरो ने यह उपलब्धि अब से थोड़ी देर पर पहले शनिवार की सुबह हासिल किया है. इसरो के प्रमुख वी नारायणन ने इस बात की पुष्टि की है. इस सैटेलाइट को हरिकोटा से लांच किया गया है.

 

भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. अब से करीब डेढ़ दशक पहले कारगिल युद्ध के समय भारतीय सेना को इसकी जरूरत का अहसास हुआ था. तब दुश्मन की फौज ऊंचाई पर थी और भारतीय सेना नीचे. ऊपर की चोटी पर दुश्मनों से मुकाबला करने में भारतीय सेना को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. एनवीएस-03 जैसे सैटेलाइट की मदद से हमें दुश्मन की मौजूदगी की सही जानकारी मिलेगी. 

 

Uploaded Image

इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लांच किया.

 

भारत ने आज जिस सैटेलाइट को लांच किया है, यह तीन बैंड सिग्नल भेजता है. L1, L5 और S. L1 बैंड जीपीसएस जैसा है, जिसका इस्तेमाल स्मार्टफ़ोन, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और आईओटी डिवाइस में किया जा सकता है. यानी हर सैनिक को सिग्नल मिल सकता है. 

 

इस सेटेलाइट को 12 साल में डिज़ाइन किया गया है. इसका वजन 2232-2250 किलो है. यह 1-2k प्लेटफॉर्म पर बना है. इस सैटेलाइट से आम नागिरकों के लिए भी सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकती है. साथ ही देश की विदेशी जीपीएस सिस्टम पर से निर्भरता को खत्म करेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही