New Delhi : ISRO का ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन फिर सुर्खियों में है. चंद्रयान-3 मिशन को अमेरिका में प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किये जाने की सूचना है.
Congratulations to @isro and Chandrayaan 3 team on winning the prestigious 2026 Goddard Astronautics Award from The American Institute of Aeronautics and Astronautics @aiaa. Honored to accept the award on behalf of ISRO and to highlight Prime Minister Shri Narendra Modi's Space… pic.twitter.com/9wUfPydZnP
— Amb Vinay Mohan Kwatra (@AmbVMKwatra) May 21, 2026
यह सम्मान अमेरिका के वैमानिकी और अंतरिक्षयानिकी संस्थान (AIAA) ने कल गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया. अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने AIAA सम्मेलन में पुरस्कार हासिल किया.
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के निकट 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इसरो को यह पुरस्कार दिया गया है. इस अवसर पर राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के स्पेस विजन 2047 का जिक्र किया.
उन्होंने भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान, डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन सहित देश में तेजी से बढ़ती जा रही कमर्शियल स्पेस सेक्टर की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. क्वात्रा ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि AIAA द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित 2026 गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार के लिए इसरो और चंद्रयान 3 टीम को बधाई.
याद करें कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 ने इतिहास में नाम दर्ज कराते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी. यह दुनिया का पहला मिशन था जिसके तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक कदम रखा.
गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड के बारे में बता दें कि यह अंतरिक्ष विज्ञान और एस्ट्रोनॉटिक्स के क्षेत्र में AIAA का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. यह महान रॉकेट वैज्ञानिक रॉबर्ट एच गोडार्ड के सम्मान में प्रदान किया जाता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment