Search

 
 
 

ISRO की नयी उड़ान, श्रीहरिकोटा से SSLV-D1 की सफल लॉन्चिंग, लेकिन टूटा सैटेलाइट्स से संपर्क

 
LagatarDesk : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने आज देश का सबसे छोटा रॉकेट लॉन्च किया है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 1 से स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV-D1) रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई. SSLV-D1 में EOS02 और AzaadiSAT सैटेलाइट्स भेजे गये हैं. रॉकेट ने दोनों सैटेलाइट्स को उनकी निर्धारित कक्षा में पहुंचा दिया. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/clouds-will-rain-in-many-parts-of-the-state-including-ranchi-today-people-will-get-relief-from-the-sultry-heat/">रांची

समेत राज्य के कई हिस्सों में आज झमाझम बरसेंगे बादल, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत)

लॉन्चिंग के बाद टूटा सैटेलाइट्स से संपर्क

हालांकि रॉकेट की सफल लॉन्चिंग के बाद सैटेलाइट्स से संपर्क टूट गया और डेटा मिलना बंद हो गया. ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर लगातार डेटा लिंक हासिल करने का प्रयास कर रहा है. जैसे ही लिंक स्थापित होगा इसकी जानकारी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :  श्री">https://lagatar.in/lanka-forbade-chinas-spy-ship-from-entering-the-country-so-that-india-should-not-get-angry/">श्री

लंका ने चीन के जासूसी जहाज को देश में घुसने से मना किया कि कहीं भारत नाराज न हो जाये

EOS02 सैटेलाइट से रात में भी होगी निगरानी

लाॅन्चिंग के लगभग 13 मिनट बाद SSLV-D1 ने सबसे पहले EOS02 को इच्छित कक्षा में स्थापित किया. इस उपग्रह को इसरो द्वारा डिजाइन किया गया है. इसके बाद AzaadiSAT को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया. लेकिन इन दोनों उपग्रहों से इसरो का संपर्क टूट गया है.  EOS02 एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट हैं. जो 10 महीने के लिए अंतरिक्ष में काम करेगा. इसका वजन 142 किलोग्राम है. इसमें मिड और लॉन्ग वेवलेंथ इंफ्रारेड कैमरा लगा है. जिसका रेजोल्यूशन 6 मीटर है. यानी यह रॉकेट रात में भी निगरानी कर सकता है.   इसे भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-thunderstorm-havoc-five-killed-4-scorched-23-sheep-also-lost-their-lives/">छत्तीसगढ़

: वज्रपात का कहर, पांच की मौत, 4 झुलसे, 23 भेड़ों की भी गयी जान

750 छात्राओं ने मिलकर बनाया AzaadiSAT

EOS02 के अलावा AzaadiSAT सैटेलाइट्स भी लॉन्च किया गया. आज़ादीसैट’ सेटेलाइट आठ किलोग्राम का क्यूबसैट है. जिसे ‘स्पेस किड्ज इंडिया’ की 750 छात्राओं ने मिलकर बनाया है. सेटेलाइट को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर के सरकारी स्कूलों की छात्राओं द्वारा डिजाइन किया गया है. ‘आज़ादीसैट’ में 75 अलग-अलग उपकरण हैं. जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 50 ग्राम है. इसे भी पढ़ें :  मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-internet-service-suspended-for-5-days-after-arson-section-144-imposed-in-two-districts/">मणिपुर

: आगजनी के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, दो जिलों में धारा 144 लागू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही