Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, डीडी पर सीधा प्रसारण

Advertisement
Advertisement
 Bengaluru : चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को साफ्ट लैंडिंग करेगा. इसका कई मंचों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज रविवार को कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी. पूरा देश चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होते देखना चाहता है.   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को  शाम 17.27 बजे शुरू किया जायेगा

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17.27 बजे शुरू किया जायेगा. सॉफ्ट-लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर किया जायेगा. इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है. कहा कि यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं. यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा. इसरो ने कहा कि इसके आलोक में, देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही