Search

 
 
 

सदन में उठा मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने व अवैध ईंट भट्ठों का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और अवैध ईंट भट्ठों के संचालन का मुद्दा उठाया गया. विधायक प्रकाश राम ने सदन में कहा कि मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात हो रही है.
 
  • विधायक प्रकाश राम ने प्रदूषण और पर्यटन पर पड़ रहे असर का मामला उठाया
  • मंत्री ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

Ranchi : झारखंड विधानसभा में मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और अवैध ईंट भट्ठों के संचालन का मुद्दा उठाया गया. विधायक प्रकाश राम ने सदन में कहा कि मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात हो रही है.

 

लेकिन इलाके में ईंट भट्ठों और क्रशर के संचालन से प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई ईंट भट्ठे नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं. विधायक ने इस संबंध में भारत सरकार की गाइडलाइन का भी हवाला देते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि जिले में करीब 30 ईंट भट्ठे संचालित होने की जानकारी मिली है और सभी से कागजात की मांग की गई है. यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

वहीं विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि प्रश्न में 9 अवैध ईंट भट्ठों का जिक्र किया गया है, जबकि मंत्री 30 भट्ठों की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर विभागीय मंत्री मामलों को टालते रहते हैं और जब विधानसभा में सवाल उठता है. तभी सरकार की नींद खुलती है. उन्होंने सरकार से अवैध ईंट भट्ठों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.

 

इस पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि विभाग के जवाब में जिले के 30 भट्ठों का जिक्र है. लेकिन उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र के 9 अवैध ईंट भट्ठों की बात उठाई है. उन्होंने कहा कि इन अवैध भट्ठों के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और इसका सीधा असर पर्यटन पर पड़ रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या भी घट रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही