Search

 
 
 

अधूरे रेल ओवर व अंडर ब्रिज का मुद्दा सदन में उठा, सरकार केंद्र से करेगी यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग

झारखंड विधानसभा में विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य में अधूरे पड़े रेल ओवर ब्रिज(ROB) और रेल अंडर ब्रिज(RUB) निर्माण का मामला उठाया.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा में विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य में अधूरे पड़े रेल ओवर ब्रिज(ROB) और रेल अंडर ब्रिज(RUB) निर्माण का मामला उठाया.

 

उन्होंने कहा कि राज्य से रेलवे को काफी अधिक राजस्व प्राप्त होता है. लेकिन इसके अनुपात में झारखंड के लोगों को यात्री सुविधा और सुगम आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल पा रही है.

 

उन्होंने सरकार से पूछा कि इस दिशा में क्या पहल की जा रही है. 

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

 

केंद्र खर्च वहन नहीं करती, राज्य पर बढ़ रहा खर्च

इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ROB और RUB के निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत राशि खर्च करती है. 

 

लेकिन यूटिलिटी शिफ्टिंग और सेफ्टी से जुड़ी लागत केंद्र सरकार वहन नहीं करती, जिसके कारण राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. 

 

राज्य की हिस्सेदारी 50% तक सीमित करने की जरुरत

मंत्री ने कहा कि इस मामले को रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा, ताकि कुल लागत में राज्य की हिस्सेदारी फिर से 50 प्रतिशत तक सीमित की जा सके.

 

उन्होंने यह भी बताया कि जहां रेलवे लाइन के कारण ग्रामीण इलाकों में आवागमन बाधित होता है, वहां अंडरपास बनाकर ग्रामीणों को सुविधा देने की मांग भी रेल मंत्रालय से की जाएगी.

 

https://lagatar.in/question-in-the-house-on-abhu-housing-scheme-minister-deepika-said-all-the-needy-will-get-it

https://lagatar.in/uproar-in-the-house-over-dj-ban-on-ram-navami-bjp-mlas-enter-the-well-with-placards

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही