Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: आईटी इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

 
Muzaffarpur: बदमाशों ने आईटी इंजीनियर को गोली मार दी. जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा तरमा एनएच 28 के पास की है. घायल की पहचान 35 वर्षीय चंदन सिंह के रूप में की गई है, जो कथैया थाना क्षेत्र के निवासी थे. घटना शुक्रवार देर रात को हुई. जब वे अपनी बाइक से बैरिया स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान में बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी और फरार हो गए. सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस पहुंची और घायल इंजीनियर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बाइक और लैपटॉप बरामद किया

परिजनों ने बताया की चंदन हर माह में दो तीन दिन अपने बैरिया स्थित घर पर आया करते थे. आज भी वह घर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनको गोली मार दी. चंदन बीते दो साल से पूर्वी चंपारण जिले के तेतरिया प्रखंड कार्यालय में आईटी इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत आईटी इंजीनियर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है. इलाज के दौरान में उनकी मौत हो गई. मौके पर से उनकी बाइक और लैपटॉप को बरामद किया गया है. हालांकि मोबाइल फोन गायब है. पुलिस इस मामले में टेक्निकल टीम और अन्य माध्यम से जांच में जुटी हुई है. जो भी बदमाश शामिल हैं, वे पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-conference-pm-modi-said-we-are-working-towards-global-food-security/">अर्थशास्त्री

सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा,  हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही