Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में सुबह से रुक-रुक कर होती रही बारिश

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 24 अगस्त को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही. दिनभर आसमान में बादलों का कब्ज़ा रहा. हालांकि कई बार कुछ मिनटों के लिए तीखी धूप भी खिली. मौसम का दोहरा रूप देखने को मिला. धूप खिलने व मौसम सामान्य दिखने के बाद अचनाक तेज़ बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. शहर के फुटपाथ पर बिना छावनी के दुकान लगाने वाले व बाजारों में जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अचानक हो रही बारिश उन्हें दुकान समेटने तक का मौका नहीं मिल रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

  अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बारिश व बादल की वजह से जिले का अधिकतम तापमान पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर चला आया है. वन्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. जिले में अब तक 480.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 37% कम है. राज्य में 547.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27% कम है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही