Search

 
 
 

रांचीः पासवा की ओर से सम्मानित होना गर्व की बात- सैयद शमायल

 

संस्था की ओर से रविवार को 15 हजार छात्रों को किया जाएगा सम्मानित, राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रांची

Ranchi: झारखंड पासवा की तरफ से सोमवार को 15 हजार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद रांची पहुंचे हैं. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह को देखने के लिए पूरे देश और राज्य की नजरें टिकी हुई रहती हैं. पिछले वर्ष 10 हजार बच्चों को पासवा ने सम्मानित किया था, जबकि इस वर्ष 15 हजार बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. पासवा द्वारा 2 लाख से ज्यादा 10 वीं एवं 12 वीं के बच्चों को अब तक पूरे देश में सम्मानित किया जा चुका है. जब बच्चे 10 वीं की परीक्षा पास करते हैं और इन बच्चों को इतने बड़े मंच पर मान्यता और पहचान मिलती है, तो माता पिता के खुशी का ठिकाना नहीं होता है. उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की जो भी समस्याए हैं उसके निराकरण का गंभीरतापूर्वक प्रयास करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड पासवा के कार्यों की सराहना की एवं कहा कि आलोक दुबे के नेतृत्व में पूरे झारखंड के पदाधिकारी एवं एक्टिव कार्यकर्ता सम्मान समारोह की सफलता के लिए जी जान से लगे हुए हैं. इस मौके पर प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा ऐतिहासिक समारोह में राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, युवा खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन,पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, शिक्षाविद बिपिन सिंह विशेष तौर पर बच्चों को सम्मानित करेंगे. संवाददाता सम्मेलन में पासवा महासचिव फलक फातिमा,नगर अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा, संजय प्रसाद, आलोक बिपिन टोप्पो, कैलाश कुमार, फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- अपहरण">https://lagatar.in/4-accused-of-kidnapping-and-raping-two-girls-arrested-including-two-news-of-garhwa/">अपहरण

कर दो लड़कियों से दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार समेत गढ़वा की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही