Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): भारतीय जनता पार्टी का सोमवार को मेदिनीनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मुख्य रूप से शामिल हुए. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पलामू की धरती पर आकर मैं खुद को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. क्योंकि यह वही धरती है जहां के लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक हैं. यहां के लोगों ने जनसंघ काल से ही हमारी पार्टी को काफी समर्थन दिया है. यहां के लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सीटों पर बीजेपी के उमीदवारों को जिताया है. इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आपके बदौलत ही पलामू जिले में पार्टी को अपार सफलता मिली. जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं. कहा कि कोरोना काल में जब दूसरे दल के कार्यकर्ता अपने घरों में दुबके हुए थे तब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत यहां के लोगों की सेवा की. किसानों के मुद्दों पर यहां के कार्यकर्ताओं ने खेतों में जाकर किसानों के साथ धरना देने का काम किया. साथ ही भाषा विवाद और हेमंत सरकार के तुष्टीकरण नीति के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया. जो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि रुपेश पांडे को जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तब तक हमें न थकना है ना रुकना है. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-said-digital-university-will-end-the-problem-of-lack-of-seats-in-colleges/">प्रधानमंत्री
मोदी ने कहा- डिजिटल यूनिवर्सिटी से कॉलेजों में सीट की कमी की समस्या खत्म हो जायेगी कहा कि हेमंत सरकार ने रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को छलने का काम किया है. राज्य सरकार को युवाओं के रोजगार की चिंता नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की भी प्रशंसा की. सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकारी पदाधिकारी बगैर पैसों के जनता का काम नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता है. मौके पर डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी और पाकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता मौजूद थे. इसके अलावा आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, श्याम नारायण दुबे, विवेक भवानी सिंह, मनोज सिंह, किसलय तिवारी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी और जिला प्रभारी विनय जयसवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 24">https://lagatar.in/hearing-in-the-matter-of-footpath-shops-of-morhabadi-closed-for-24-days-in-the-high-court-on-february-22/">24
दिनों से बंद मोरहाबादी की फुटपाथ दुकानों के मामले में हाईकोर्ट में 22 फरवरी को होगी सुनवाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment