कल्पना ने संथाल परगना में चार चुनावी सभा को किया संबोधित Ranchi /Dumka : कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज बुधवार को संथाल परगना का तूफानी चुनावी दौरा किया. आज उन्होंने दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के लिए जामताड़ा, घटियारी और राजमहल सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के लिए साहेबगंज तथा पतना में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय हो गयी है. जिस तरह आपलोगों के प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा वालों ने षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया, उसी तरह जनता भी इस बार इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को खत्म कर देगी.
दिल्ली में इंडिया अलायंस की सरकार बनना तय, संथाल में होगा आखिरी कील ठोकने का काम : कल्पना सोरेन
Last Updated: May 29, 2024 12:00 AM (IST)