Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसा मुंडा संग्रहालय में मूलवासी सदान के शहीदों की प्रतिमा नहीं लगाना निंदनीय : राजेंद्र प्रसाद

Ranchi : मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में मूलवासी सदान के शहीदों की शहादत किसी से कम नहीं है. देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में मूलवासी सदान के सेनानियों का इतिहास सबसे पुराना है. इसके बाद भी बिरसा मुंडा संग्रहालय में मूलवासी सदान के शहीदों की प्रतिमा नहीं लगाना घोर निंदनीय है. झारखंड में मूलवासी सदानों की उपेक्षा हो रही है. उन्होंने इसके लिए झारखंड सरकार से हस्तक्षेप करने के साथ ही मूलवासी सदान के शहीदों की बिरसा मुंडा संग्रहालय में प्रतिमा लगाने की मांग की है. प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि मूलवासी सदान और जनजातियों की एकता को खंडित किया जाए, जिससे झारखंड का अहित होता रहे. कहा कि बहुसंख्यक मूलवासी सदानों का जब तक उपेक्षा होती रहेगी झारखंड का विकास और उन्नति कभी नहीं होगा. झारखंड सरकार को इस सच्चाई को समझना होगा. इसे भी पढ़ें – 24">https://lagatar.in/himachal-municipal-corporation-team-will-come-to-ranchi-on-april-24/">24

अप्रैल को रांची आयेगी हिमाचल नगर निगम की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही