Search

नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाना निंदनीयः डॉ मनोज

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने की निंदा की है. कहा कि सर्वोच्च पद पर विराजमान एक महिला का यह घोर अपमान है. भाजपा अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति के नाम पर वोट की राजनीति करते रही है. 28 मई को प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा है. इसी दिन सावरकर की जयंती है. एक साजिश के तहत भाजपा द्वारा संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर सावरकर का जन्मोत्सव मानने की तैयारी है. दूसरी तरफ राष्ट्रपति संसद का प्रमुख होते हैं और उसी संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति को आमंत्रण ना देना राष्ट्रपति के साथ ही एक महिला का भी घोर अपमान है. मनोज ने कहा कि भाजपा हमेशा जात -पात की बात करती है. वर्तमान राष्ट्रपति को आदिवासी कहा गया है. भाजपा जात की बात कर के अपमानित करने का काम कर रही. तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रपति होते हैं और उन्हें ही देश के संसद भवन के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें – नमो">https://lagatar.in/200-school-children-applied-for-namo-cricket-camp/">नमो

क्रिकेट कैंप के लिए 200 स्कूली बच्चों ने दिया आवेदन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp