Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थापना दिवस नये परिसर में मना पायेंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है : कुलपति

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी की स्थापना के तेरह साल हो चुके हैं. इसकी स्थापना 17 जनवरी 2009 को हुई थी. अगले साल जनवरी में स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा. लेकिन यह नये परिसर में होगा या नहीं यह कहना कठिन है. इस पर संशय बरकरार है. इस पर NPU के कुलपति प्रो. डॉ रामलखन सिंह ने कहा कि 17 जनवरी 2022 को स्थापना दिवस नये परिसर में मना पायेंगे या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है. परिसर का कंस्ट्रक्सन कर रहे मेसर्स जेके छाबड़ा-कोलकाता ने कई बार निर्मित भवन हैंडओवर कर देने की तिथि निर्धारित की थी. लेकिन सभी डेट फेल हो गये. एनपीयू वर्तमान में भाड़े के भवन में संचालित हो रहा है. वहां 40 से 45 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें- JMM">https://lagatar.in/jmms-12th-central-convention-shibu-soren-became-the-partys-president-for-the-10th-time-hemant-working-president/">JMM

का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन: 10वीं बार पार्टी के अध्यक्ष बने शिबू सोरेन, हेमंत कार्यकारी अध्यक्ष          

25 एकड़ भूमि पर निर्माण किया जा रहा है

बता दें कि जीएलएल कॉलेज परिसर के 25 एकड़ भूमि पर एनपीयू परिसर का निर्माण किया जा रहा है. प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, सेंट्रल लाइब्रेरी और वीसी आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है. एनपीयू के सीसीडीसी डॉ एके पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक भवन और सेंट्रल लाइब्रेरी का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. एकेडमिक ब्लॉक और वीसी आवास का अभी तक 55 प्रतिशत पूरा हुआ है. कहा कि पूरे परिसर के निर्माण में तीन अरब नौ करोड़ 38 लाख 47 हजार खर्च करना है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, सेंट्रल लाईब्ररी और वीसी आवास का निर्माण कार्य नौ जुलाई 2018 में शुरू हुआ था. जिसे आठ जुलाई 2020 तक पूर्ण कर लेना था. लेकिन कोरोना के कारण निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई थी. जो अब तक गति नहीं पकड़ सकी है. इसे भी पढ़ें-  शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-bjp-raises-slogans-of-cm-hemant-soren-murdabad-regarding-jpsc-issue-house-adjourned-till-1230/">शीतकालीन

सत्र : JPSC मुद्दे को लेकर BJP ने सीएम हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के लगाये नारे, सदन 12:30 तक स्थगित         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही