Search

 
 
 

मानव हित में रक्‍तदान करना अनिवार्यः फादर जोश

 
Latehar: संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने कहा कि वक्‍त का हर एक क्षण और रक्‍त का हर एक कण मूल्‍यवान होता है. उन्‍होंने कहा कि रक्‍त का कोई विकल्‍प नहीं है, रक्‍तदान कर ही संग्रह किया जा सकता है. मानव हित में रक्‍तदान करना अनिवार्य है. डॉ जोश मंगलवार को संत जेवियर्स महाविद्यालय में आयोजित रक्‍तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे. यह शिविर महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस, नेशनल सर्विस स्कीम (राष्ट्रीय सेवा योजना), कार्मेल हॉस्पिटल, सदर अस्पताल लातेहार व  महुआडांड़ तथा जिला स्वास्थ्य समिति, लातेहार के संयुक्‍त तत्‍वावधान में किया गया था. शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने फीता काट कर किया. रक्तदान शिविर की सफलता के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. इसमें  सदर अस्पताल लातेहार के अनुभवी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा कार्मेल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जोशिया और लैब टेक्नीशियन सिस्टर एलिन शामिल थे. शिविर में रक्‍त संग्रह ब्लड बैंक लातेहार के लैब टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार व राजदेव ने किया. महाविद्यालय के कोषाध्‍यक्ष डॉ. फादर लियो और सहायक प्रोफ़ेसर शेफाली प्रकाश ने सबसे पहले रक्तदान कर छात्रों को रक्‍तदान के लिए प्रेरित किया. कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर यूथ रेड क्रॉस की कॉ-आर्डिनेटर शालिनी बारा, सहायक प्राध्‍यापक अंशु अंकिता और मनीषा बाखला, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर व विभागाध्यक्ष सिस्टर चंद्रोदय, डॉ. फादर राजीप तिर्की, अरुणा कुजूर, एनएसएस के कॉ-आर्डिनेटर मैक्सेंटियस कुजूर तथा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर व विभागाध्यक्ष शेफाली प्रकाश और अविनाश यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mp-kalyan-banerjee-and-kirti-azad-clashed-bjp-shared-whatsapp-chat-mention-of-versatile-international-lady/">टीएमसी

सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद भिड़े, भाजपा ने शेयर किया व्हाट्सएप चैट, वर्सेटाइल इंटरनेशनल लेडी का जिक्र
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही