Search

 
 
 

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी मतदान केंद्रों में MMF होना अतिआवश्यक - डीसी

 
Ranchi: रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने रविवार को समाहरणालय में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ के साथ विधानसभा चुनाव 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया गया. डीसी ने चुनाव से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों में (एमएमएफ) सुनिश्चित रूप से हो, जिसमें संकेत-सूचक, हैल्‍प डेस्‍क, शौचालय, पीने का पानी, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, रैंप यह सभी चीजें मतदान केंद्रों में सुनिश्चित रूप से हो यह सुनिश्चित पहले से कर ले. साथ ही सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भौतिक सत्यापन जा कर लें. इसके अलावा किन मतदान केंद्रों में एमएमएफ की सुविधा है, कहा वैकल्पिक व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही हैं, उसकी सूची बना ले. ताकि सारी व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लिया जाए. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-political-temperature-is-high-leaders-are-moving-from-here-to-there/">झारखंड

का राजनीति का पारा हाई, नेता हो रहे इधर से उधर

संवेदनशील बूथों की सूची बनाएं

डीसी ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को वैसे संवेदनशील बूथों की सूची बना लें, जहां पूर्व में चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना या कोई विवाद हुआ हो. इसकी सूची जल्द बना लें ताकि इन संवेदनशील बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात किया जा सकें, चौकसी बढ़ाया जा सकें.

मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अच्छी हो

डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रहे, इसे लेकर संबंधित थाना प्रभारी के साथ बैठक करते हुए समन्वय बना लें. साथ ही संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहे यह सुनिश्चित कर लें. उन्होंने चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी रुट चार्ट को बेहतर से देख लें, जहां बड़ी गाड़ी मतदान केंद्रों में नहीं पहुंच पाए, वहां छोटे वाहन दें. पोलिंग पार्टी को ईवीएम लेकर ज्यादा नहीं चलना पड़े इस पर विशेष ध्यान दें. बैठक में डीडीसी दिनेश कुमार यादव, एसडीओ उत्कर्ष कुमार एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-district-president-umesh-goswami-will-contest-elections-from-nirsa/">धनबाद

: NCP जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी निरसा से लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही