Search

तालीम हासिल करना हर इंसान के लिए जरूरी है : मौलाना चतुर्वेदी

Balumath (Latehar): तालीम इंसानियत का जेवर है, इसे हासिल करना हर इंसान के लिए जरूरी है. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा के लातेहार जेनरल सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी ने कही. श्री चतुर्वेदी स्थानीय गालिब कॉलोनी स्थित मकतब मस्जिद उमर में आयोजित सालाना जलसा व तालिमि मुजाहीरा कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को दिनी तालीम व तरबियत के लिए मकतब का कायम करना व उसमें भेजना निहायत ही जरूरी है. मौके पर मकतब में तालीम हासिल करने वाले बच्चों के बीच क्वीज, नतिया कलाम, तकरीर व अन्य प्रतिस्पद्धाओं का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. सालाना इम्तिहार और बेहतर हाजिरी वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. मौके पर मौलाना वसीम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह बढ़ता है. मौलाना माज ने कहा कि तरक्की के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी होते हैं. हाजी मोती उर रहमान ने कहा कि तालीम बेहतर इंसान बनने के लिए जरूरी है. कार्यक्रम का संचालन मौलाना शाहिद व तौकीर अफन्दी ने किया. इसे भी पढ़ें - लंदन">https://lagatar.in/tricolor-insulted-in-london-protest-outside-british-high-commission-in-delhi/">लंदन

में तिरंगे का अपमान, दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मौलाना असलम, मौलाना एहसान, मौलाना आबिद, नौशाद खान, मजहर आलम, कमरुल आरफी, हाफिज तलहा, हाफिज सालिम व मौलाना तौफीक समेत कई लोग मौजूद थे. सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-state-gang-of-dacoits-busted-nine-arrested-including-chief-kingpin/">जमशेदपुर

: डकैतों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, मुख्य सरगना समेत नौ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp