Search

 
 
 

आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की रक्षा जरूरी- जेपी पटेल

 
Hazaribagh: गुरुवार को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह हजारीबाग नया बस स्टैंड स्थित सरहुल मैदान के धुमकुड़िया अखड़ा में पहुंचे. अखड़ा में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने जेपी पटेल और मुन्ना सिंह का स्वागत किया. इसे पढ़ें- नरकोपी">https://lagatar.in/narkopi-laborer-dies-in-accident-at-universal-gas-factory-in-karnataka-contractor-refuses-to-send-body-to-village/">नरकोपी

के मजदूर की कर्नाटक के यूनिवर्सल गैस फैक्ट्री में हादसे में मौत, ठेकेदार ने शव गांव भेजने से किया इनकार
मुख्य पाहन ने जेपी पटेल और मुन्ना सिंह को सखुआ फूल खोस कर व तिलक लगाकर स्वागत किया. वहीं अखड़ा मौजूद नृत्य टोलो को देख जेपी पटेल और मुन्ना सिंह खुद को रोक नहीं पाये. वे नृत्य दलों के साथ शामिल हो गए. दोनों ने मांदर बजाकर आदिवासी युवाओं और युवतियों का हौसला बढ़ाया. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा, आदिवासियों के पर्व-त्योहार प्रकृति और खेती से ही जुड़े हैं, यह पर्व संदेश देता हैं कि प्रकृति का संरक्षण कर ही हम सुखी और खुशहाल रह सकते हैं. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eid-ul-fitr-prayers-offered-in-peaceful-atmosphere-in-muslim-colony/">आदित्यपुर

: मुस्लिम बस्ती में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

ये रहे मौजूद

अखडा में मुख्य रूप से विक्की कुमार धान, सुनील तिर्की, प्रदीप बेदिया,जगन कच्छप , रंजित यादव, बबलू सिंह, सुजीत सिंह, दिनेश यादव और अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही