Search

 
 
 

महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन और इंटर की कक्षाएं शुरू होने से पूर्व सभी विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सिन लेना अनिवार्य

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/MAHILA-COLLEGE-CHIBASA1-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> Chaibasa : महिला कॉलेज चाईबासा में जल्द ही यूजी सेमेस्टर वन की कक्षाएं शुरू होंगी. इससे पूर्व सभी विद्यार्थियों को कोविड-19 का वैक्सिन लेना अनिवार्य कर दिया गया है. इंटर की कक्षाएं शुरू हैं. इसमें वैसे विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति मिल रही है जिन्होंने कोविड-19 का कम से कम एक खुराक वैक्सिन लिया है. कॉलेज ने अपने नोटिस बोर्ड पर सूचना जारी किया है, जिसमें प्रचार्य डॉ सालोनी टोपनो ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन के तहत विद्यार्थी व शिक्षकों को कोविड-19 का वैक्सिन लेना अनिवार्य है. साथ ही विद्यार्थी को क्लास अंदर मास्क लगाना होगा. सामूहिक नृत्य का आयोजन कॉलेज में नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
कॉलेज कैंपस में भीड़ भाड़ नहीं बनाएं. मालूम हो कि यूजी सेमेस्टर वन की फिलहाल नामांकन प्रक्रिया चल रही है. हालांकि नामांकन के दौरान ही कक्षाएं भी आरंभ करने का विवि ने आदेश दिया है. संभवतः सभी कॉलेजों में दुर्गा पूजा व दीपावली अवकाश के पश्चात ऑफलाइन कक्षाएं आरंभ होंगी. हालांकि महिला कॉलेज में इंटर की कक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं. इसमें लगभग 600 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है, जबकि यूजी सेमेस्टर वन में अब तक 800 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही