Search

 
 
 

झारखंड का विकास किए बिना देश के विकास की बात करना बेमानी : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

 
Ramgarh : हजारीबाग लोकसभा दौरे पर रामगढ़ आए झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नागेंद्र सिंह रैना एवं लोकसभा कलस्टर प्रभारी सह प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा,अभियान संयोजक राजू चतुर्वेदी, महामंत्री प्रो. खिरोधर साहू, छोटन सिंह, दीनदयाल साहू,अभियान टोली के मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी आदि नेताओं ने रामगढ़ के पटेल चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा एवं मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भी मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल पर लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. नागेंद्र सिंह रैना एवं मनोज सिंह सहित सभी मंचस्थ नेताओं ने महापुरुषों की तश्वीर पर माल्यार्पण किया. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का विकास किए बिना देश के विकास की बात करनी बेमानी होगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशहित में शुरू की गई कई योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने भी झारखंडी जनता की समस्याओं को करीब से समझा है, तभी तो "आयुष्मान भारत योजना" की शुरुआत झारखंड प्रदेश से की. जिसके तहत आर्थिक रूप से प्रत्येक गरीब परिवार का 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त हो रहा है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-breaking-nia-raids-naxalites-hideout-in-palamu/">BREAKING

: पलामू में नक्सली अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही