Search

 
 
 

सभी पदाधिकारी व कर्मचारी बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाएंः डीसी पलामू

 
Sanjet Yadav Medininagar: जिले के कई आधा से अधिक कार्यालय में बायोमेट्रिक का प्रयोग नहीं हो रहा है. जिसके कारण जिले भर में आधा से अधिक पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में समय से नहीं पहुंचते हैं और 4 बजते ही कार्यालय से गायब हो जाते हैं. कई पदाधिकारी तो दो-तीन दिन गायब भी रहते हैं. पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं. जब मर्जी करे तब ऑफिस से गायब हो जाते हैं. इसे डीसी शशि रंजन ने गंभीरता से लिया है. दरअसल हाल के दिनों में पलामू उपायुक्त कुछ दिनों के लिए ट्रेनिंग पर गए थे. उनके जाने के बाद जिले के आधा से अधिक पदाधिकारी ऑफिस छोड़कर गायब रहते थे. सोमवार को डीसी छुट्टी से लौटते ही ऑफिस पहुंचे तो पूरे समाहरणालय के पदाधिकारी पहुंचे थे. उपायुक्त ने बताया कि सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक का प्रयोग करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जो भी पदाधिकारी कर्मचारी बायोमेट्रिक का प्रयोग नहीं करेंगे उनको वेतन नहीं दिया जाएगा. बता दें कि पलामू में कोई व्यक्ति किसी भी सरकारी कार्यालय में चाहे वह समाहरणालय हो या प्रखंड कार्यालय या कोई अन्य सरकारी कार्यालय 12 बजे दिन के पहले शायद ही किसी पदाधिकारी को और कर्मचारी को देख पाते हैं. अगर कोई काम है तो 12 बजे के बाद आएं या ज्यादा जरुरी होने पर कॉल पर ही संपर्क कर सकते हैं. अगर वह व्यक्ति उस विभाग के पदाधिकारी के पास शिकायत करने जाता है तो वह पदाधिकारी खुद कार्यालय से गायब रहता है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-france-dinner-with-president-macron-this-evening-will-go-to-america-on-february-12/">पीएम

मोदी फ्रांस रवाना, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर आज शाम, 12 फरवरी को अमेरिका जायेंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही