विद्यार्थियों को मौद्रिक नीति समझना अत्यावश्यक : डॉ विनीत कुमार
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मॉनिटरी पॉलिसी इन इंडिया चेंजिंग काउंटर्स विषय पर सोमवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, अर्थशास्त्र, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और रूरल डेवलपमेंट विभाग ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया. मुख्य वक्ता के तौर पर डायरेक्टर एंड एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट टू डिप्टी गवर्नर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई डॉ विनीत कुमार श्रीवास्तव ने विस्तार से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्य प्रणाली और उसके क्रियान्वयन के विषय में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया. उन्होंने भारत की मौद्रिक नीति की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि आर्थिक संकट के समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कैसे कार्य करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक युग में मौद्रिक नीति को समझना अत्यावश्यक बताते हुए कहा कि इसे समझने के साथ हम देश की अर्थव्यवस्था की बारीकियों को समझ पाएंगे. उन्होंने सरल माध्यम में पूरे देश की पंचवर्षीय योजनाओं और आर्थिक नीति की बारीकियां विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया.

Leave a Comment