Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योजनाओं की गुणवत्ता की जांच जरूरी : पशुपतिनाथ सिंह

Bokaro: कैंप टू स्थित जायका हैपनिंग में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सांसद सह समिति अध्यक्ष पशुपतिनाथ सिंह ने की. बैठक में पिछली बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की गई. संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने निर्देशों के अनुपालन की जानकारी समिति को दी. जिस पर समिति सदस्यों ने संतोष जताया. ज्यादातर निर्देशों का अनुपालन विभागों द्वारा कर लिया गया था. कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने का समिति ने निर्देश दिया. पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि जिले में संचालित योजनाओं की गुणवत्ता की जांच जरूरी है, ताकि धरातल पर बेहतर कार्य हो सके. उन्होंने डीसी को निर्देश दिया कि तीन से छह माह से संचालित या पूर्ण योजनाओं में से किसी भी पांच योजना को रेंडेंमली जिले के वरीय पदाधिकारी से जांच कराएं. उसकी गुणवत्ता की पड़ताल करें.

बैठक में चिकित्सकों की कमी पर हुई चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले में चिकित्सकों की कमी पर चर्चा की गई. सांसद ने सिविल सर्जन से जिले में स्वीकृत चिकित्सकों के पद व उपलब्ध चिकित्सकों की जानकारी ली. जिस पर सीएस ने बताया कि 180 चिकित्सकों की जगह 68 चिकित्सक कार्यरत हैं. डीएमएफटी के माध्यम से पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं दो सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक रखे गए हैं. मौके पर सांसद सह समिति उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक डॉ लंबोदर महतो, विधायक कुमार जयमंगल, डीसी सह समिति सचिव कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, जिप अध्यक्ष सुनीत देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी एके सिंह, डीडीसी कीर्ती श्री, अपर समाहर्ता  सादात अनवर और अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/17-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तीरंदाज गोल्डी मिश्रा सम्मानित

इस दौरान गुजरात में हुए 36वें नेशनल गेम्स में 50 मीटर व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता गोल्डी मिश्रा, उनके कोच  महेंद्र करमाली और जिले से प्रतियोगिता में शामिल अनु सिंह को सम्मानित किया गया. पशुपतिनाथ सिंह ने गोल्डी मिश्रा को, चंद्रप्रकाश चौधरी ने कोच महेंद्र करमाली को और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अनु सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य़ की कामना की. उन्होंने कहा कि आप आगे भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखें. देश, प्रदेश व राज्य का नाम रौशन करें.

एमपी/एमएलए डैस बोर्ड का लोकार्पण

बैठक के समापन के बाद जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन-संपादन में पारदर्शिता एवं सहूलियत को लेकर एमपी/एमएलए डैस बोर्ड का लोकार्पण किया गया. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने माउस का बटन दबाकर इसकी शुरूआत की. मौके पर डीडीसी ने डैस बोर्ड के काम करने की जानकारी दी. डीडीसी ने कहा कि इससे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहूलियत होगी. ऑनलाइन कहीं से भी लॉग इन आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही