के साथ चेन्नई का प्लेऑफ में जाना तय! रोहित ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड
कलस्टर का निर्माण किया जा रहा
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड (उद्योग विभाग), लातेहार के जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केशरी ने बताया कि बांस कला से जुड़े सभी हस्त शिल्पकारों को एकत्रित कर कलस्टर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. वर्तमान में दो सौ से अधिक पुरुष व महिलाऐं ग्राम रूद, देवनदिया व चिरो में बांस कला से संबंधित कार्यों कर रहे हैं. कलस्टर का निर्माण कर भारत सरकार के स्फूर्ति योजना के तहत हस्त शिल्कारों को लाभ दिलाने हेतु किया जा रहा है. उन्होने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी हस्त शिल्पकार कार्य करें, इसके लिए सीएफसी (कॉमन फैसिलिटि सेंटर ) का निर्माण भारत सरकार के स्फूर्ति योजना के तहत किया जाएगा. तैयार वस्तुओं का मार्केटिंग एवं बिक्री लोकल बाजार, डिस्प्ले शॉप, ऑनलाईन एप्प, प्राईवेट एवं सरकारी वर्क आर्डर के माध्यम से भी किये जाने की योजना तैयार की जा रही है. इस कलस्टर में बांस कला से संबंधित सभी सजावटी, गिफ्ट एवं फर्नीचर आदि तैयार किये जायेगें. प्रखंड उद्यमी समन्वयक अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि हस्तशिल्पकारों को पहले ही बांस कला से संबंधित प्रशिक्षण दिये गये हैं. मौके पर समिति के अध्यक्ष भगवती देवी, सचिव मनोज पाहन, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बरवाटोली पंचायत की मुखिया शंकुतला देवी, जिला उद्योग केंद्र, लातेहार के विपुल शाहदेव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-guddu-sheikh-has-nothing-to-do-with-congress-action-should-be-taken-against-those-who-misuse-the-flag-yogi/">धनबाद: गुड्डू शेख का कांग्रेस से वास्ता नहीं, झंडा का दुरुपयोग करने वालों पर हो कार्रवाई- योगी दूसरी खबर
मुखिया ने पंचायत सेवक को हटाने की मांग की, आवेदन सौंपा
alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत की मुखिया रीता खलखो ने पंचायत सेवक भीखू प्रसाद को पंचायत से हटाने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग एवं अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन से की है. मुखिया ने इस संबंध में दोनो अधिकारियों को एक आवेदन दिया है. अपने आवेदन में उन्होने कहा है कि पंचायत सेवेक की मनमानी के कारण पंचायत में 15 वें वित्त आयोग से होनेवाला कार्य पूरी तरह बाधित है. ग्रामीण प्राक्कलन बनाने के लिए जब भी पंचायत सेवक के पास जाते हैं तो उन्हें बार-बार टालमटोल किया जाता है. पंचायत सेवक विकास कार्य अपने ठेकेदारों से कराते हैं. मुखिया के द्वारा अनुसंशित योजनाओं को नहीं होने देना चाहते हैं और उसमें हमेशा बाधा पहुंचाते हैं. उन्होने प्राक्कलन राशि में अपना कमीशन काटने का आरोप पंचायत सेवक पर लगाया. आठ माह पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य का पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment