Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना जरूरी : जिप उपाध्यक्ष

Balumath (Latehar) : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि हर एक बच्चे में प्रतिभा होती है, उस प्रतिभा को निखारने की जरूरत है. जिप उपाध्यक्ष डीबीएमएम पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी. उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन एवं संस्कार की शिक्षा देना आवश्यक है. समय प्रबंधन एवं एक लक्ष्य का निर्धारण भी जरूरी है. तभी बच्चे आगे बढ़ सकेंगे. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की और कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर ज्योत जला रहा है. उन्होंने विद्यालय के निदेशक संजय पुरयार एवं प्राचार्य ममता पुरयार के कार्यों की सराहना की. वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. मौके पर कई गणमान्य लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा

के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही