Brisbane : भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने अभी तक के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी सफलता मिली है और उनका मानना है कि आस्ट्रेलिया में उनके पहले टी20 विश्व कप में अच्छे अभियान के लिये अहम चीज ‘प्रकिया और रूटीन’ का अनुकरण करना जरूरी है. रविवार को आस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद इस बल्लेबाज ने कहा कि नेट पर उनका मुख्य ध्यान परिस्थितियों का आकलन करने पर लगा है. पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद सूर्यकुमार इस प्रारूप के आक्रामक खिलाड़ियों में से एक बन गये हैं जिससे वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये. इसे भी पढ़ें –‘न्यूज">https://lagatar.in/news-maker-in-news-room-program-from-october-10-question-mla-saryu-rai/">‘न्यूज
रूम में न्यूज मेकर’ कार्यक्रम 10 अक्टूबर से, विधायक सरयू राय से करें सवाल
का खुलासा: माओवाद को बढ़ाने और संगठन में भर्ती करने में शामिल था विजय आर्य
रूम में न्यूज मेकर’ कार्यक्रम 10 अक्टूबर से, विधायक सरयू राय से करें सवाल
विकेट की तेजी देखना चाहता था- सूर्यकुमार
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा जारी एक वीडियो में इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर पहला अभ्यास सत्र करने के लिये उत्साहित था ताकि मैं मैदान पर जाकर देखूं, यहां दौड़कर देखूं और देखूं कि यह कैसा लगता है. पहला नेट सत्र भी शानदार था, मैं विकेट की तेजी देखना चाहता था कि उछाल किस तरह का है.’’ भारतीय टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करेगी. सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘नेट पर थोड़ी धीमी शुरूआत की क्योंकि निश्चित रूप से थोड़ी सी बेचैनी थी और उत्साह भी लेकिन साथ ही आपको माहौल से तालमेल बिठाने के तरीकों को देखना होगा और सही समय पर इनका चयन करना होगा. मैं बस इस समय यही कर रहा हूं.’’ इसे भी पढ़ें –एनआईए">https://lagatar.in/nia-revealed-vijay-arya-was-involved-in-promoting-maoists-and-recruiting-in-the-organization/">एनआईएका खुलासा: माओवाद को बढ़ाने और संगठन में भर्ती करने में शामिल था विजय आर्य
Leave a Comment