Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना जरूरी : डीसी

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना आवश्यक है. इसके लिए एक टीम वर्क की तरह कार्य करना होगा. शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने ये बातें कही. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने पीएम आवास–ग्रामीण की वर्ष 2016 से 2022 तक प्राप्त लक्ष्य और अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की. जिन पंचायतों में पीएम आवास योजना की गति धीमी है वहां लाभुकों को शीघ्र आवास पूर्ण कराने का निर्देश डीसी ने संबंधित बीडीओ को दिया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-is-celebrating-cleanliness-week-campaign-will-run-for-three-weeks/">रांची

नगर निगम मना रहा स्वच्छता सप्ताह. तीन हफ्ते चलेगा अभियान

काम में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने पीएम आवास का जियो टैगिंग करने तथा लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली. उन्होंने पीडी जेनरेशन, रिजेक्शन ट्रांजैक्शन, वीर शहीद पोटो-हो खेल विकास योजना, खेल मैदान योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और आधार सीडिंग आदि को लक्ष्य के अनुरूप करने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने 15 वीं वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होने अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने एवं नियमानुसार राशि खर्च करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप , आईटीडीए परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन, जिप सदस्य विनोद उरांव समेंत कई बीडीओ व जन प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-son-suspects-mothers-illicit-relationship-kills-lover/">साहिबगंज

: बेटे को मां के अवैध संबंध का हुआ शक, प्रेमी की हत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही