Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल विवाह रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक करना आवश्यक : सुधीर मंगलेश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश और बीडीओ सुनील प्रजापति ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सौजन्य से अग्रगति संस्था के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. यह रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगा. बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सितंबर से अक्टूबर तक विशेष अभियान का आयोजन किया गया. इसके तहत पूरे प्रखण्ड में स्कूल, कॉलेज, हाट बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचने की कोशिश की गई. बीडीओ ने टीम के सदस्यों के साथ में बैठक भी की. इस अभियान में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. मौके पर अंजनी कुमार, गौतम शर्मा, नागेश्वर कुमार, भागीरथ महतो,भुवनेश्वर महतो, कविता कुमारी, फूलवंती कुमारी, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :2024">https://lagatar.in/300-more-seats-will-be-won-under-the-leadership-of-pm-modi-in-2024-lok-sabha-elections-paras/">2024

लोस चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में 300 ज्यादा सीटें जीतेंगे- पारस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही