Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक संस्कृति व अखरा को बचाना जरूरी : महेंद्र छोटन उरांव

Advertisement
Advertisement
पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष का किया गया स्वागत, महेंद्र छोटन उरांव को दी गई विदाई Simdega:  सिमडेगा में अनुमंडल पदाधिकारी सह शासी निकाय अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव के स्थानांतरण सरायकेला होने के बाद उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव व वर्तमान अध्यक्ष सुमंत तिर्की का स्वागत किया गया. कॉलेज परिवार ने अतिथियों का स्वागत मांदर-नगाड़ा बजाकर और स्वागत गीत गाकर किया. वहीं अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छा देकर किया. मौके पर निर्वतमान अध्यक्ष महेंद्र छोटन उरांव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी. उन्होंने छात्राओं को पारंपरिक लोक संस्कृति व अखरा को बचाकर रखने के लिए धन्यवाद दिया. कहा कि आज झारखंड की संस्कृति को पूरे विश्व में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय है. उन्होंने पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज परिसर में मांदर नगाड़ा एवं पैंकी नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो काबिले तारीफ़ है. आज कॉलेज की छात्राएं मांदर नगाड़ा बजाने में अपनी पहचान बना रहीं हैं. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-young-man-who-came-to-uncles-house-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging/">बोकारो

: मामा घर आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव फंदे से लटका मिला

झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी : महेंद्र छोटन उरांव

उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड की झांकी में अपनी कला का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. हमने झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिमडेगा जिले में अखरा निर्माण कर सप्ताह में एक दिन अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए अखरा में मांदर नगाड़ा के साथ आने की बात कही थी. वर्तमान शासी निकाय अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की से निवेदन करता हूं कि अखरा का निर्माण कर हमारी सोच को आगे लाने में कॉलेज परिवार का साथ देंगे. वहीं वर्तमान शासी निकाय अध्यक्ष सुमंत तिर्की ने अखरा संस्कृति को आगे लाने में भरपूर सहयोग करने की बात कही. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रनियार खलखो, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमीत महतो व कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों में मुख्य रूप से दुर्गविजय सिंह देव, आर के कासी, सरिता केशरी, अजिताभ राज,सुमन लकड़ा, प्रियंका राज मुंडा, ज्योति तिर्की, सुमन केरकेट्टा, मनोरमा सुनीता मिंज, रबिया तब्बसुम्म, निशात अंजुम, पुरण बड़ाईक, किरण माला,रवि पाढ़ी, सतीश सिंह अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जेल">https://lagatar.in/provide-legal-aid-to-as-many-prisoners-as-possible-in-jail-arpit-srivastava/">जेल

में अधिक से अधिक बंदियों को विधिक सहायता पहुंचाएं : अर्पित श्रीवास्तव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही