Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना जरूरी : आलोक कुमार

केंद्रीय ऊर्जा सचिव और संयुक्त सचिव ने किया बानादाग रेलवे साइडिंग का निरीक्षण विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों से बातचीत कर भावी योजनाओं की जानकारी ली देश का नाम रोशन करने वाली महिला डंपर चालकों का बढ़ाया हौसला Hazaribagh : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार और संयुक्त सचिव पीयूष सिंह ने शनिवार को देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा किया. वरिष्ठ अधिकारियों ने बानादाग रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया. यहां से देशभर के थर्मल पावर प्लांट में कोयले की आपूर्ति की जाती है. निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत कर आगे की योजनाओं को जाना. इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना होगा. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-result-of-panchayat-secretary-1542-candidates-passed/">BREAKING

: पंचायत सचिव का र‍िजल्‍ट जारी, 1542 अभ्‍यर्थी पास 

ऊर्जा सचिव ने महिला डंपर चालकों की प्रशंसा की

बानादाग रेलवे साइडिंग का निरीक्षण करने के बाद वे दोनों कोल माइंस पहुंचे. वहां उन्होंने झारखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने वाली महिला डंपर चालकों से मुलाकात की और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली. ऊर्जा सचिव ने महिला डंपर चालकों के बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे लोग समाज के लिए एक उदाहरण हैं. दोनों अधिकारियों ने माइंस का भी निरीक्षण किया और उसकी विभिन्न बारीकियों को बखूबी समझा. निरीक्षण कार्य संपन्न करने के बाद वे एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का ऑफिस सिकरी पहुंचे जहां उन्होंने एनटीपीसी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर परिसर का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें: केंद्र">https://lagatar.in/central-government-orders-to-block-tweets-sharing-bbc-documentary-on-pm-modi/">केंद्र

सरकार का पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट ब्लॉक करने का आदेश

मौके पर बड़े अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरे में एनटीपीसी के डायरेक्टर कमर्शियल चंदन कुमार मंडल, डायरेक्टर प्रोजेक्ट उज्जवल कांति भट्टाचार्य, क्षेत्रीय निदेशक पार्था मजूमदार के अलावा पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चोथे, एसडीओ विद्याभूषण एवं कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही