Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पौष्टिक भोजन और उचित व्यवहार की जानकारी से ही कुपोषण से बचाव संभव: जोबा माझी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पिल्लई हॉल चाईबासा में शुक्रवार को झारखंड राज्य की महिला, बाल-विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के समापन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती माझी ने कहा कि पोषण माह के दौरान विभाग के सभी पदाधिकारियों और सहकर्मियों के द्वारा क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों को कुपोषण, एनीमिया से बचाव के तहत पौष्टिक भोजन एवं उचित व्यवहार के बारे में अवगत कराया गया. इसका उद्देश्य हमारे समाज और आने वाले भविष्य को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनाना है. उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ राज्य स्तर पर रांची में मेरे द्वारा ही किया गया. मेरा यह सौभाग्य है कि इसके समापन समारोह के अवसर पर मैं अपने कार्य जिला स्तरीय प्रोग्राम में शिरकत कर रही हूं. विभागीय मंत्री के द्वारा समारोह में उपस्थित सभी सेविका, सहायिका बहनों से अपील की गई कि पोषण माह के दौरान प्रदर्शित की गयी खाद्य सामग्री यथा साग-सब्जी, मोटा अनाज सहित वैसे पोष्टिक आहार जो ग्रामीण क्षेत्रों में पाये जाते हैं, उसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इसकी जानकारी उपलब्ध करवाएं. ताकि जिला व राज्य से कुपोषण का उन्मूलन किया जा सके. मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बुका उरांव, चाईबासा नगरपरिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा संजना खलखो आदि उपस्थिति थे.,

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ बनाएं: डीडीसी

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हम सबों का यह प्रयास होता है कि हम अपने आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए समाज का प्रतिनिधित्व करें. उन्होंने कहा कि आज का दिवस समापन समारोह के रूप में नहीं अपितु एक संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है कि हम सभी निरंतर कुपोषण को दूर करने की दिशा में अपना प्रयास जारी रखें. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा पोषण माह संचालन के संबंध में बताया गया कि यह एक जन आंदोलन है, जोकि पोषण के 5 सूत्र पर आधारित है. उन्होंने कहा कि जन आंदोलन के तहत दो मुख्य कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा एवं पोषण माह का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है तथा इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के अंतर्गत कुल 25,915 गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्र स्तर जिला स्तर तक आयोजित की गयी हैं. कार्यक्रम आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन, गोदभराई एवं अन्नप्रासन गतिविधियों तथा पोषण शपथ में भी भाग लिया गया. साथ ही विभिन्न स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली सहायिका, परियोजना क्षेत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुपोषित बच्चों को रेफरल करने वाले परियोजना प्रभारी सहित विभाग अंतर्गत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आलोक में प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही