Search

 
 
 

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व: बैद्यनाथ राम

 
Latehar: स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम गुरुवार को बनवारी साहु महाविद्यालय में आयोजित 75वां वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राम ने कहा कि आज पर्यावरण अंसतुलित हो गया है. इससे पूरी दुनिया चिंतित है. पर्यावरण की रक्षा करना हम सबों का सामूहिक दायित्व है. यह कार्यक्रम वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन प्रमंडल, लातेहार के द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे. इससे पहले वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने मंत्री राम व अन्य अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया. मंत्री राम ने कहा कि आज जिस प्रकार से वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, उस अनुपात मे पौधे नहीं लगाये जा रहे हैं.

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाएंः रामचंद्र सिंह

मंत्री राम ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया के लोगों ने जाना कि पेड़ पौधों का क्या महत्व है. पेड़ पौधे हमें नि:शुल्क ऑक्सीजन देते हैं. विधायक रामचंद्र सिंह ने भी असंतुलित पर्यावरण पर चिंता जताई. इसके लिए सबों को आगे आने की अपील की. कहा कि असंतुलित पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल ने वन विभाग के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, हरिशंकर यादव, मोहर सिंह यादव, समशुल होदा, पंकज तिवारी, आफताब आलम, प्राचार्य पीके तिवारी, सचिव अंजू देवी समेत कई लोग मौजद थे. इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/former-bengal-cm-budhadev-bhattacharya-passed-away-was-ill-for-a-long-time/">बंगाल

के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, लंबे समय से थे बीमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही