Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों में संस्कार डालना माता-पिता का प्रथम कर्तव्य : हेमलता शास्त्री

Koderma : जयनगर प्रखंड के पावर हाउस डंडाडीह में श्री श्री रथाही मंदिर प्राणप्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. परिक्रमा करने वाले लोग काफी संख्या में जय श्री राम. जय माता दी के नारों के साथ परिक्रमा कर रहे हैं. बता दें कि प्रत्येक दिन संध्या 7 बजे से अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ताओं के द्वारा मानस एवं श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन किया जा रहा है. भागवत कथा सुनकर लोग धन्य हो रहे हैं. इस दौरान हेमलता शास्त्री ने कहा कि बच्चों के बीच संस्कार डालना माता-पिता का प्रथम कर्तव्य है. अपने बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा दें. संस्कार की शिक्षा दें. रामायण-महाभारत की शिक्षा दें ताकि बच्चे बड़े होकर महापुरुष बन सके. इसे भी पढ़ें:अंबा">https://lagatar.in/outrage-over-the-murder-of-amba-prasads-mla-representative-bitka-bauri-villagers-and-congressmen-blocked-the-road/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से आक्रोश, ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने की सड़क जाम

मानव को संस्कार नहीं भूलना चाहिए

ज्ञात हो कि इस यज्ञ में भव्य कलश यात्रा का प्रारंभ महामंडलेश्वर ध्वजाधारी धाम कोडरमा सुखदेव दास जी महाराज एवं यज्ञ आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने किया था. इसमें 5100 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुई थीं. मौके पर आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए. मानव की पहचान संस्कार से होती है. शिक्षा मनुष्य का मूल अस्त्र है जिसे कोई काट नहीं सकता. यज्ञ में शामिल होने वाले और यज्ञ को संपन्न करवाने में लगे रहने वाले मानव कलयुग में देवता के समान माने गए हैं. वहीं नौ दिवसीय महायज्ञ मेले में एक से बढ़कर एक झूला, मीना बाजार आदि लगाया गया है. वहीं कलश यात्रा को लेकर मां रथाही यज्ञ समिति के पदाधिकारी सदस्य लोग लगे हुए हैं. मुख्य रुप से उद्घाटनकर्ता महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ को सफल बनवाना ही सबसे बड़ा यज्ञ और धर्म का अनुष्ठान माना जाएगा. उन्होंने कहा कि सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए यज्ञ संपन्न करवाए जा रहे हैं ताकि सनातन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े. इसे भी पढ़ें:बीएयू">https://lagatar.in/vacancy-for-134-posts-in-bau-last-date-is-25-march/">बीएयू

में निकली 134 पदों पर वैकेंसी, अंतिम तिथि 25 मार्च

महायज्ञ में इनकी प्रमुख भूमिका

यज्ञ को सफल बनाने में श्री श्री मां रथाही जीर्णोद्वार प्राण प्रतिष्ठा सह हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, सुजीत कुमार, महासचिव सुरेंद्र प्रसाद मोदी, सचिव विजय शंकर, छोटन साव, मुंशी साव, कोषाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, उप कोषाध्यक्ष राकेश साव, संरक्षक मनी बाबा, कार्यकारिणी सदस्य सनोज सिंह, भगवान राम, सोनू गुप्ता, कैलाश राम, सनी राज, बाबू ठाकुर, दिनेश दास, लक्ष्मण दास, उमाशंकर पासवान, कुंदन कुमार दास, सागर कुमार दास, सोनू कुमार दास, प्रकाश यादव, विक्की कुमार, दीपक ठाकुर, द्वारीका पासवान, राज कुमार सिंह, लखन राणा, राजू साव, मनीष पासवान, सचिन कुमार, रामु राम, प्रेम सोनी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही