Search

 
 
 

हल्की और असंसदीय भाषा बोलना कांग्रेस की फितरत, भगवान सद्बुद्धि दे : दीपक प्रकाश

 
Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पीएम मोदी के खिलाफ दिये गये बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हल्की और असंसदीय भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस पार्टी की फितरत में शामिल है. कांग्रेस की संस्कृति, परंपरा और संस्कार यही है. इस प्रकार के बयान से कांग्रेस पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा फिर एक बार पूरी तरह उजागर हुआ है.

पीएम की लोकप्रियता और बढ़ी

दीपक प्रकाश ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के बारे में जब-जब हल्की और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाता है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जाती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी ऐसे असंसदीय बयान की भर्त्सना करती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि ईश्वर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि दे. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में सत्ताधारी दलों के सहयोग से आयोजित भारत बंद को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है. भारत बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ. यह पहली बार हुआ है जब इस प्रकार के बंद के आह्वान के दिन सरकारी आदेश से सरकारी विद्यालयों को भी बंद किया गया है.

मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं कांग्रेस के नेता - बाबूलाल 

वहीं, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंतिम सांस गिन रही है. कांग्रेस पार्टी की परिवार भक्ति, अलोकतांत्रिक सांगठनिक ढांचा और असंसदीय व्यवहार ने आज कांग्रेस को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है. कांग्रेस पार्टी में अब सुधार की कोई गुंजाइश नहीं बची. कांग्रेस के देश और प्रदेश के नेता हताश, निराश हो चुके हैं. घबराहट में मानसिक संतुलन भी खोते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी करोड़ों भारतवासियों के लिए सूरज की तरह प्रकाश पुंज हैं. कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिए कि सूरज पर थूकने वालों की थूक कहां और किस पर आकर गिरती है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/corona-again-raised-concern-in-jharkhand-instructions-issued-masks-necessary-in-public-places/">झारखंड

में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, निर्देश जारी- सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क जरूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही