Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में ओबीसी का आरक्षण शून्य होना दुर्भाग्यपूर्ण : शत्रुघ्न प्रसाद

Latehar: ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने सरकार द्वारा जारी संकल्प का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में ओबीसी का आरक्षण शून्य होना यहां के ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय है. शत्रुघ्न प्रसाद ओबीसी मोर्चा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्मिक विभाग के द्वारा जारी ज्ञापांक 1617 दिनांक 17 मार्च 2023 में झारखंड के सात जिले में ओबीसी का आरक्षण जीरो है. इनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम और दुमका जिला शामिल है. जबकि इन जिलों में ओबीसी जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक है. जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ओबीसी के साथ अन्याय करना आने वाला समय में झारखंड सरकार के लिए घातक साबित होगा. जो पिछड़ों की बात नहीं करेगा वह झारखंड में राज नहीं करेगा. नीरज प्रसाद ने कहा कि ओबीसी की आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर अन्य राजनीतिक पार्टियां भी संवेदनशील व गंभीर नहीं है. प्रेस वार्ता में श्याम प्रसाद, अरूण कुमार गुप्ता और वीरेंद्र यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-retired-dsp-and-inspector-on-monday/">रिटायर्ड

डीएसपी और दारोगा से ED सोमवार को करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही