Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीसरे दिन भी चल रही BBC के ऑफिस में आईटी की छापेमारी, 10 सीनियर कर्मचारियों को किया गया नजरबंद

NewDelhi : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में मंगलवार (14 फरवरी) की सुबह करीब साढ़े 11 बजे से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है. अधिकारी करीब 48 घंटे से अधिक समय से जांच कर रहे हैं. छापेमारी के दौरान बीबीसी के दिल्ली ऑफिस में 10 सीनियर कर्मचारियों को ‘नजरबंद’ किया गया है. इन कर्मचारियों को ऑफिस के बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं है. बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया कुछ और समय जारी रहेगी. (पढ़ें, झगड़ा">https://lagatar.in/sherlyn-chopra-became-rakhi-sawants-friend-forgetting-the-quarrel-the-video-of-both-surfaced/">झगड़ा

भूल राखी सावंत की सहेली बनी शर्लिन चोपड़ा, दोनों का वीडियो आया सामने)

आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की मिली है अनुमति

मुंबई में BBC के सांताक्रूज स्थित दफ्तर पर मौजूद आईटी अधिकारी अकाउंट्स की जांच कर रहे हैं. वहीं दिल्ली में BBC के ब्यूरो ऑफिस पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने BBC के साथ एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की अनुमति है. रिपोर्ट्स की मानें तो इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कुछ चुनिंदा कर्मचारियों का फाइनेंशियल डेटा एकत्र किया है. समाचार संगठन के इलेक्ट्रॉनिक और कागजी आंकड़ों की कॉपियां बनायी हैं. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nia-requests-jharkhand-police-to-send-inspector-and-sub-inspector-on-deputation/">NIA

ने झारखंड पुलिस से इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध

जल्दी स्थिति होगी सामान्य - BBC

बता दें कि 14 फरवरी को आयकर विभाग की टीम BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर छापेमारी करने पहुंची थी. जिसके बाद ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिया गया था और कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया था. छापेमारी को लेकर बीबीसी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. उस बयान में कहा गया है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जायेगी. कंपनी को उम्मीद है कि मामला जल्द से जल्द सुलझा लिया जायेगा. हमारा आउटपुट और पत्रकारिता से जुड़ा काम रोजाना की तरह चलता रहेगा. कंपनी ने अगले नोटिस तक अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : पेशावर">https://lagatar.in/explosion-in-jafar-express-going-from-peshawar-to-quetta-two-passengers-killed-many-injured/">पेशावर

से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में धमाका, दो यात्रियों की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही